• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

बारूद में आग लगने से 5 बच्चे झुलसे

अलीगढ़ थाना देहलीगेट के रोरावर में कूडे के ढेर में मिले पटाखों के निकले बारुद से एक मकान की छत पर खेल-खेल में आग लगने से पांच बालक झुलस गये। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। रोरावर मोहल्ले में कुछ बच्चें खेल रहे थे। तभी उनकी नजर कूडे के ढेर में पडे पटाखों पर पडी। बच्चें सभी पटाखों को लेकर एक मकान की छत पर गये। वहॉ पटाखों का बारुद निकालकर बच्चें खेल रहे थे। तभी उसमें आग लग गयी और उसकी चपेट में आकर पांच बच्चें झुलस गये। झुलसे बच्चों में जफरुद्दीन का 10 बर्षीय बेटा मोहम्मद, सात वर्षीय फैसल, नसरुद्दीन का 6 वर्षीय बेटा अकरम, 8 वर्षीय इकबाल और नन्ने खाँ का 8 वर्षीय बेटा फैजान शामिल है। बच्चों की चीख पुकार सुनकर परिजनों के साथ आसपास के तमाम लोग एकत्रित हो गये। उधर सूचना पाकर थाना प्रभारी अनुज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने परिजनों की मदद से सभी झुलसे बच्चों को जिला मलखान सिंह अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने बच्चों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

यह भी पढ़े

Web Title-Fire in gunpowder 5 Children scorched
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aligarh, fire in gunpowder, 5 children scorched, 5 children scorched in fire, 5 children scorched in aligarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, aligarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved