• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

बिजनौर कांड में 24 पर केस, 5 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो समुदायों के बीच शुक्रवार को हुए संघर्ष के बाद पुलिस ने अब तक एक पक्ष के 24 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बिजनौर कांड के मुख्य आरोपी संसार सिंह की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। कोतवाली (शहर) थाना के प्रभारी ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्य आरोपी संसार सिंह को पकडऩे के लिए पुलिस की तलाश जारी है। कठेरिया ने बताया कि इस मामले में अब 24 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) दलजित सिंह चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है और अग्रिम कार्रवाई कर रही है। जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़े

Web Title-fir against 24 and 5 arrest in bijnor clash UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fir against 24 and 5 arrest in bijnor, bijnor clash, up news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bijnor news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved