• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

समस्त रिक्त पदों को यथाशीघ्र भरें: सराफ

Fill all vacant posts as soon as possible: - Jaipur News in Hindi

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने एवं प्रशिक्षित व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारियों को रिक्त पदों को यथाशीघ्र भरने के निर्देश दिये हैं। स्वास्थ्य योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्र सहित जन.जन में व्यापक प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिये हैं।

सराफ शनिवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित स्वास्थ्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वीनू गुप्ता एवं निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ बी आर मीणा सहित निदेशालय में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सभी नोडल अधिकारियों ने अपनी अपनी ईकाईयों का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। दवाईयों की आपूर्ति पर रखें कड़ी नजर
चिकित्सा मंत्री ने मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत निर्धारित संख्या में सभी दवाईयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश में नि:शुल्क दवा वितरण के लिये संचालित किये जा रहे 17 हजार 751 दवा वितरण केंद्रों से सभी आवश्यक दवाईयां सुलभ कराने पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये हैं। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष नि:शुल्क दवा योजना के लिये 380 करोड़ रुपये राशि बजट का प्रावधान रखा गया है एवं अब तक 8 करोड़ 65 लाख व्यक्तियों को नि:शुल्क दवा योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना के तहत इस वर्ष 105 करोड़ रुपये राशि का बजट आवंटित है एवं अब तक 7 करोड़ 29 लाख व्यक्तियों की 13 करोड़ 38 लाख जांचें की जा चुकी हैं।
प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्वास्थ्य कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों के प्रति गंभीरता बरतने एवं उन्हें पूर्ण गुणवत्ता के साथ अर्जित करने के सदैव सक्रिय रहने के निर्देश दिये। सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला व प्रदेश स्तर पर नियमित रूप से मानिटरिंग आवश्यक है। साथ आनलाइन साफ्टवेयर पर आ रहे तथ्यों का नियमित विश्लेषण कर उनमें कमियां पाये जाने पर उनका तत्काल निस्तारण किया जाये। बैठक में निदेशक जन.स्वास्थ्य डॉ बी आर मीणा, निदेशक आरसीएच डॉ वी के माथुर, निदेशक एड्स डॉ एस एस चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

यह भी पढ़े

Web Title-Fill all vacant posts as soon as possible:
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fill, all, vacant, posts, as, soon , as, possible, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved