• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

डायल 100 पर फर्जी काॅल्स की बाढ़, निपटेगी एसटीएफ

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश की डायल 100 योजना पर फर्जी फोन कॉल्स की मानो बाढ़ सी आ गई है। नकली आइडी व दूसरे के नाम पर सिम लेकर 100 नम्बर पर कॉल करके पुलिस को ही परेशान किया जा रहा है। आलम यह है कि 100 में से 30 काॅल पूरी तरह फर्जी हैं, जबकि 10 काॅल मनगढंत। लेकिन अब पुलिस को परेशान करने वालों की खैर नहीं है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इसके लिए कमर कस ली है। पुलिस द्वारा फर्जी फोन कॉल्स को ट्रेस कर काॅलर को दबोचा जायेगा। जिसके लिये एसटीएफ की एक पूरी युनिट लगाई गई है। एसटीएफ ने अपने काम को अंजाम देते हुये धरपकड़ भी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि टेलीकॉम कंपनियों की तरह यूपी 100 के काॅल सेंटर पर भी हर काॅलर को सुनने व एक्शन के लिये व्यवस्था की गई है। इन सेंटरों पर विशेष तौर पर प्रशिक्षित पुलिस प्रतिनिधियों को नियुक्ति मिली हैं। लेकिन सेंटर पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से न सिर्फ फोन पर बदसलूकी की जा रही है बल्कि फर्जी सूचनाएं देकर पुलिस टीम को ही दौड़ाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते सीएम, डीजीपी, स्पेशल टास्क फोर्स ने इसे रोकने के लिये फोन वेरिफिकेशन युनिट की तैनाती की है। जो अब किसी भी जिले से आने वाले फर्जी कॉल का वेरीफिकेशन करेगी। एसटीएफ की जांच के बाद यदि कॉल फर्जी पाया गया तो तत्काल गिरफ्तारी के लिये टीम भी रवाना हो जायेगी।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

यह भी पढ़े

Web Title-fake calls on dial 100 in up
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fake call, dial, 100, up, police, fake id, allahabad, mobile, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved