• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ फिरौती मांगने का मामला दर्ज

Extortion case registered against unknown people - Bathinda News in Hindi

बठिंडा। बठिंडा के दिवंगत समाजसेवी मदनलाल खल वाले के बेटे द्वारकादास गोयल ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 6 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने पत्र लिख कर उससे 6 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारका दास के शिव काॅलोनी स्थित घर में कोई अज्ञात व्यक्ति पत्र डाल गया कि उसे 6 लाख रुपए फिरौती दी जाए। इस पर द्वारका दास ने एसएसपी बठिंडा को शिकायत की। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। द्वारका दास का भाई जीवाराम गोयल समाजसेवी है और श्री गौशाला बठिंडा का कई वर्षों से अध्यक्ष भी है। द्वारका दास भी समाजसेवी हैं और पथरी की देशी दवाई काफी समय से मुफ्त देते आ रहे हैं। द्वारका दास के भाई जीवाराम का कहना था कि ये किसी शरारती तत्व का काम है।

[@ Exclusive:10 साल से बेडिय़ों में जकड़ी है झुंझुनूं की जीवणी]

यह भी पढ़े

Web Title-Extortion case registered against unknown people
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: extortion case registered against unknown people, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bathinda news, bathinda news in hindi, real time bathinda city news, real time news, bathinda news khas khabar, bathinda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved