• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्कूल की अव्यवस्था पर जताया असंतोष

Expressed dissatisfaction over the clutter of school - Baran News in Hindi

बारां। जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने शुक्रवार को अटरू पंचायत समिति की किशनपुरा ग्राम पंचायत में ग्राम भ्रमण कर ग्रामीणों से समस्याओं की सुनवाई की तथा स्थानीय व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। जिला कलेक्टर ने किशनपुरा स्थित राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल के निरीक्षण के दौरान वहां ग्रीन बोर्ड, दर्पण, दीवार पर शिक्षकों की सूची तथा सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने संस्था प्रदान को अविलम्ब स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कक्षा 11 में बच्चों से चर्चा की तथा ’पीजन’ व ’पीकॉक की स्पेलिंग बोर्ड पर लिखवाई, कोई विद्यार्थी इन्हें सही नहीं लिख पाया। जिला कलक्टर ने इस दौरान पोषाहार अन्य बिन्दूओं के बारे में जानकारी ली। जिला कलक्टर ने यहां आंगनबाड़ी केन्द्र व उपस्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएमएचओ को फोन पर उपस्वास्थ्य केन्द्र के लिए आवंटित भूमि पर भवन बनवाने तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश प्रदान किए।

यह भी पढ़े

Web Title-Expressed dissatisfaction over the clutter of school
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: expressed , dissatisfaction, clutter, school, baran, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved