• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंततः निखरने लगा नेरचौक का स्वरूप

Eventually development works started in Ner Chowk - Mandi News in Hindi

नेरचौक, मंडी (कपिल सेन)। मंडी जिला में नगर परिषद नेरचौक का स्वरूप आखिर निखरना शुरू हो ही गया। चयनित पार्षदों ने अपने- अपने वार्ड में कार्य शुरू कर दिये हैं। इसमें प्रथम चरण में नगर परिषद के अन्तर्गत वार्डों के रास्तों को पक्का करने व नालियां बनाने के कार्य किये जा रहे हैं। रास्तों व नालियों को पक्का कर उन पर टाइल्ज लगाई जा रही हैं। विदित रहे कि नगर परिषद नेरचौक का गठन एक वर्ष पूर्व हो गया था, मगर कुछ एक लोगों के विरोध स्वरूप चुनावी प्रक्रिया पूर्ण रूप से सम्पन्न न होने की वजह से विकास को गति नहीं मिल पा रही थी। लेकिन अब परिषद ने उन वार्डों में कार्य करवाने का निर्णय लिया है, जिनमें पार्षद चयनित हो चुके हैं। वार्डों में विकास कार्य के शुरू होने से स्थानीय जनता ने भी राहत की सांस ली है। वार्ड नं. 5 की महिला पार्षद अमरप्रीत कौर ने सबसे पहले अपने वार्ड में कार्य करवाना आरंभ किया। उन्होंने गुरूद्वारा के साथ लगते रास्ते को पक्का कर उसमें टाईल लगवाने व नालियां बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। अमरप्रीत कौर का कहना है कि अन्य रास्तों व नालियों को भी पक्का करने का कार्य शीघ्र ही किया जाना है। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने बताया कि रास्ते व नालियां बनाने के लगभग दो दर्जन कार्यों के टेंडर अवार्ड कर दिये गए हैं। शीघ्र ही सभी वार्डों के कार्य शुरू कर दिये जाएंगे। जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान

यह भी पढ़े

Web Title-Eventually development works started in Ner Chowk
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: eventually, development, works, started, ner chowk, mandi news, himachal news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved