• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में लोगों ने दिया धरना

encompass policing protest by people - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भुसावर तहसील के कस्बा हलैना थाना पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर कस्बा हलैना के लोगों ने शुक्रवार को बाजार बंद कर धरना दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी दी। धरना-प्रदर्शन की सूचना पर भरतपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश चंद जांगिड़ व भरतपुर सांसद बहादुर सिंह कोली भुसावर सीओ मय वैर भुसावर पुलिस के पहुंचे। कस्बा हलैना के लोगों ने पुलिस स्टाफ की कार्य प्रणाली में बदलाव को लेकर भरतपुर सांसद बहादुर सिंह कोली को ज्ञापन दिया। सांसद ने लोगों की बात सुन कर जिला पुलिस अधीक्षक व आईजी रैंज भरतपुर को अवगत कराया। वहीं कस्बा हलैना के लोग थाने पर पहुंचे, जहां हलैना पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। एएसपी एडीएफ सतीश जांगिड़ ने लोगों की बात गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया। इसके बाद हलैना के लोगों ने बाजार खोला तथा धरना समाप्त किया। कस्बा हलैना निवासी शिवसिंह सैनी ने बताया कि हलैना के बाबूलाल सैनी को बेवजह पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई, जहां पुलिस ने पीडि़त व पीडि़त की बेटी से अभद्र व्यववहार किया। इसे लेकर पुलिस के खिलाफ विरोध जताया गया। पीडि़त की बेटी विरमा ने बताया कि पुलिस ने उनके साथ दुव्र्यवहार कर थाने से भगा दिया था।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

यह भी पढ़े

Web Title-encompass policing protest by people
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: encompass, policing, protest, people, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved