नई दिल्ली। बिहार के गया में यात्रियों से भरी एअर इंडिया के विमान की
इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इस विमान में कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी
सवार थे।
जानकारी के मुताबिक एअर इंडिया के विमान में गया एयरपोर्ट से दिल्ली के
लिए उडान भरते ही 8 मिनट के बाद उसमें तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद विमान
को गया एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विमान में कुल 127 यात्री और
7 क्रू मेंबर्स सवार थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर गया एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए
पहुंचे थे, इस घटना के बाद थरूर ट्रेन से दिल्ली के रवाना हो गए हैं। विमान
में आई खराबी की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope