• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रावणदहन से पूर्व निकली शोभायात्रा

East bay processio - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। विजय दशमी के मौके पर सनातन धर्म सेवा समिति की ओर से शक्तिनगर स्थित सनातन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा की शुरुआत में भगवान राम और लक्ष्मण द्वारा शिव आराधना की गई, जिसके बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो, शास्त्री सर्कल, टाउन हॉल, सूरजपोल, बापू बाजार, देहलीगेट, अश्विनी बाजार, हाथीपोल, चेटक सर्कल होते हुए गांधी ग्राउंड पहुंची। शोभायात्रा में सबसे आगे केसरिया पताका लिए अश्वारुढ सेनिक चल रहे थे , जिसके पीछे भगवान राम - लक्ष्मण का रथ और अपनी वानर सेना के साथ हनुमान के साथ ही कई अन्य झांकियां चल रही थी। शोभायात्रा के विभिन्न रास्तों पर निकलते हुए भक्तो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल हुए सैंकड़ों राम भक्त, पूरी शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते नजर आ रहे थे। शोभायात्रा में बजरंग सेना द्वारा शहीद सैनिको की याद में भारत माता की झांकी भी शामिल की गई, जिसमे बच्चे सैनिकों की वेशभूषा में भारत माता के रक्षक के रूप में नजर आये।

यह भी पढ़े

Web Title-East bay processio
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: east , bay, processio, udaipur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved