• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

DNDटोल फ्री रहेगा,SCका रोक से इनकार

नई दिल्ली। दिल्ली एवं नोएडा (डीएनडी) टोल फ्री करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाने से मना कर दिया है। इस पर कोर्ट दिवाली के बाद फैसला लेगा। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले को जारी रखा है, जिसके तहत कंपनी अब दिल्ली नोएडा टोल ब्रिज पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं वसूल सकती है। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह तय करेंगे कि क्या कैग या किसी स्वतंत्र एजेंसी से इस मामले की जांच कराई जाए। चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर ने सख्त टिप्पणी करते हुए यह भी कहा कि 10 किलोमीटर की सडक़ को ऐसे बता रहे हैं, जैसे चांद तक की सडक़ बनाई हो। कोर्ट ने कहा कि लोगों को इसलिए टोल देने को नहीं कह सकते कि वह फंड में जमा हो। कंपनी की दलील थी कि फिलहाल टोल वसूलने दें, यह फैसला आने तक फंड में जमा कर देंगे। फिलहाल जिन लोगों ने डीएनडी का पास बनवा लिया था उनका पैसा वापस दिया जा रहा है, लेकिन इक्का-दुक्का लोग ही पैसा वापस लेने आ रहे हैं। आरएफआईडी कार्ड का चार्ज 1500 प्रीपेड, गोल्ड कार्ड चार हजार रुपए, सिल्वर कार्ड चार सौ पचास रुपए का है। सब प्रीपेड हैं। जो पैसे वापस लेना चाहते हैं उन्हें पैसा बैंक अकाउंट के जरिए वापस दिया जा रहा है। नया कार्ड बनाना डीएनडी ने बंद कर दिया है। यह भी पढ़े :सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार
यह भी पढ़े :यहां दिवाली बोनस में मिली कारें, मकान और ज्वैलरी...

यह भी पढ़े

Web Title-DND will remain Toll-free, SC refuses to stay
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dnd, toll-free, sc, no stay, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved