• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलेक्टर ने उठाई शहर की गंदगी

District Collector raised dirt in city - Karauli News in Hindi

करौली। जिला मुख्यालय पर शनिवार को जिला कलेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने शहर के अंदर गली-मोहल्लों व प्रमुख मार्गों पर सफाई का जायजा लिया। सफाई का जायजा लेने से पूर्व जिला कलेक्टर ने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली। बाद में शहर में सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने पर जिला कलेक्टर स्वयं सफाई करने लगे तो उनके साथ मौजूद सभापति राजाराम गुर्जर सहित अधिकारी भी गंदगी उठाते नजर आए। जिला कलेक्टर ने दुकानदारों द्वारा फैला रखी गंदगी को साफ किया तो दुकानदार इधर-उधर झांकने लगे। कलेक्टर ने कहा कि अब तो शर्म नहीं आ रही होगी। अगर थोड़ी भी शर्म है तो अपनी दुकानों के आगे सफाई रखो। इसके बाद जिला कलेक्टर ने वजीरपुर गेट के समीप सडक़ के किनारे निचाई पर रखी बिजली की डीपी को अधिकारी को ऊंचे स्थान पर लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 7 दिवस का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वे फिर सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे, इसलिए आप बराबर मानिटरिंग करते रहें। अगर कोई गंदगी फैलाता नजर आता है, या उसके सामने गंदगी फैली मिली तो उस पर कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा।

यह भी पढ़े

Web Title-District Collector raised dirt in city
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district, collector, raised, dirt, city, karauli, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved