• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

घरोग-घंडल पेयजल योजना को शीघ्र पूरा करने का निर्देश

directed to expedite Ghrog-Ghandal drinking water scheme - Shimla News in Hindi

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को यहां शिमला पेयजल एवं मल निकासी वृत्त से सम्बन्धित लंबित मामलों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आईपीएच विभाग को निर्देश दिए कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की 105 करोड़ रुपये की घरोग-घंडल पेयजल योजना का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। इस योजना के पूरा होने से क्षेत्र की 41 पंचायतें लाभान्वित होंगी। उन्होंने शिमला शहर के लोगों की बढ़ती पेयजल की मांग को देखते हुए गुणवत्ता को ध्यान में रखकर अश्वनी खड्ड से पानी को उठाने को कहा। मुख्यमंत्री ने अश्वनी खड्ड पर प्रदूषण पर नजर रखने तथा नदी के ऊपर की ओर मल निकासी का सही प्रकार निपटान सुनिश्चित बनाने के लिए एक योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मुख्य लाइनों व वितरण पाइपों में हो रहे पानी के रिसाव को बंद करने के भी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि मुरम्मत पर होने वाले अतिरिक्त व्यय को कम करने की दृष्टि से गिरि नदी से जहां से पानी उठाया जा रहा है, की एक हजार मीटर पाइपों को बदला जा रहा है। इनके बदलने के उपरांत प्रतिदिन पांच मिलियन लिटर जलापूर्ति में वृद्धि होगी। बैठक में यह भी बताया गया कि अश्वनी खड्ड के पानी के सेंपल नियमित रूप से लिए जा रहे हैं और उन्हें राष्ट्रीय वायरोलोजी संस्थान, पुणे को भेजा जा रहा है। और रिपोर्ट के अनुसार बायोकेमिकल आक्सीजन डिमांड अब 10 एम.जी./1 से कम है जो शहर में फैले पीलिया के दौरान दिसम्बर, 2015 के तीसरे सप्ताह में 120 एमजी/1 से अधिक थी। सचिव, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य अनुराधा ठाकुर ने कहा कि अश्वनी खड्ड से सर्दियों के उपरांत मार्च माह में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि अश्वनी खड्ड के स्रोत्र के दूषित होने के कारण पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई थी, जिससे पेयजल आपूर्ति में 7 और 8 एमएलडी की कमी आई है। उसके उपरांत अन्य पंपिंग केन्द्रों का सुधार कर वर्तमान में प्रतिदिन 39 से 40 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है। अनुराधा ठाकुर ने कहा कि संजौली, लंबीधार, चौड़ा मैदान, समरहिल तथा कसुम्पटी में रीयल टाईम आब्जर्वेशन के लिए स्वचालित ऑनलाईन क्लोरीन सेंसर स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सभी मुख्य पाइपलाइनों में इलेक्ट्रो-मेगनेटिक वाटर मीटर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पेयजल स्टोरेज टैंकों को ताले लगाए गए हैं और टैंकों के चारों ओर बाड़ लगाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि सभी 6 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों में मल प्रबन्धन में सुधार लाया गया है और पांच करोड़ रुपये से अधिक की राशि से मल ड्राईंग बैड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त ढली, संजौल, मल्याण के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों तथा एसटीपी उत्तरी निपटान पर एयर डिफ्यूजर स्थापित किए गए हैं। भेकलटी, लंबीधार, क्रेगनेनो, कसुम्पटी तथा अश्वनी खड्ड पंपिंग स्टेशन पर प्रभावी कीटाणुशोधन, गैसियस क्लोरीनेटर स्थापित किए गए हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, मुख्य सचिव वीसी फारका, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार टीजी नेगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा, नगर निगम के आयुक्त पंकज राय, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अभियंता अनिल कुमार भारती तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

यह भी पढ़े

Web Title-directed to expedite Ghrog-Ghandal drinking water scheme
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: directed, expedite, drinking water, scheme, cm virbhadra singh, vidya stocks, himachal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved