• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चार्टर्ड विमान से करोड़ों रुपए दीमापुर ले जाने की जांच शुरू

Dimapur chartered plane carrying the multi-crore checks - Hisar News in Hindi

हिसार। फ्लाइंग क्लब से नागालैंड के दीमापुर में चार्टर्ड विमान के जरिए गई 500 व 1000 रुपए के नोटों की करोड़ों की राशि के मामले में स्थानीय पुलिस अब सक्रिय हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अब नोटबंदी के ऐलान से लेकर हिसार फ्लाइंग क्लब से सभी उड़ानों के बारे में भी जानकारी जुटाने का फैसला लिया है। साथ ही दीमापुर में करोड़ों रुपए के पुराने नोटों के साथ पकड़े जाने के मामले में अनेक संदिग्ध लोगों की कॉल डिटेल भी कलैक्ट करने का फैसला लिया है। एविएशन अथॉरिटी को इस बारे में लिखा भी जा रहा है। पुलिस अब इस मामले में इस तरीके से तह में जाना चाहती है कि आखिर यह पैसा किसका था। अभी तक की जांच प्रक्रिया में पुलिस ने हिसार स्थित फ्लाइंग क्लब के प्रमुख कैप्टन शैलेन्द्र हुड्डा, टाटा सूमो के चालक से स्टेटमेंट ले ली है। वहीं इस मामले में पुलिस ने सौर्य एयरोनॉटिक्स के प्रमुख संदीप सर्राफ, अमरजीत और एयरकार एयरलाइन्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख केसी दत्ता को इस मामले में नोटिस जारी किया हुआ है। उन्हें कल इस मामले में जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस की फिलहाल की जांच में फ्लाइंग क्लब के अधिकारी कैप्टन शैलेन्द्र हुड्डा ने अपनी स्टेटमेंट के दौरान पुलिस को जो जवाब दिया है, वह स्थानीय पुलिस को हजम नहीं हो रहा है। पुलिस के मुताबिक कैप्टन शैलेन्द्र हुड्डा ने कहा कि उनके पास चैकिंग करने का कोई अधिकार नहीं है। इस बात को सुनकर डीएसपी भगवान दास दंग रह गए। उन्होंने जब कैप्टन से कहा कि फिर तो कोई भी कुछ भी भेज दे, आप चैकिंग नहीं करेंगे और साथ ही डीएसपी ने उनसे यह भी कह दिया कि जब वे चैकिंग नहीं कर सकते तो अब स्थानीय पुलिस को इस मामले में जांच एवं भविष्य में चैकिंग के लिए क्यों लिखा है। फिलहाल पुलिस अब इस मामले में एविएशन अथॉरिटी से एक्ट की पूरी जानकारी मांग रही है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस अब नोटबंदी के ऐलान से लेकर चार्टर्ड विमान के नागालैंड के दीमापुर में पकड़े जाने तक की सभी उड़ानों के बारे में भी जानकारी जुटाएगी। इतना ही नहीं, पुलिस ने इस मामले में अनेक संदिग्ध लोगों की कॉल डिटेल भी कलैक्ट करने का फैसला लिया है। डीएसपी भगवान दास ने कहा कि इस मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

यह भी पढ़े

Web Title-Dimapur chartered plane carrying the multi-crore checks
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dimapur chartered plane carrying the multi-crore checks, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved