• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

संभल का अनूठा शिव मन्दिर,झाड़ू अर्पित करते है शिव भक्त

यूपी के संभल जिले में भगवान भोले नाथ का ऐसा अनूठा शिव मंदिर है। जिसमें शिव भक्त भोले नाथ के शिवलिंग पर पुष्प दूध बेलपत्र के साथ झाड़ू भी अर्पित करते है। संभल जनपद के बहजोई थाना इलाके के सादात बाडी गाँव में 100 साल से अधिक प्राचीन भगवान शिव के इस अनूठे पातालेस्वर शिव मंदिर के सन्दर्भ में मान्यता है कि शिवलिंग पर झाड़ू अर्पित करने से किसी भी प्रकार के चर्म रोग नहीं होते । महाशिवरात्री के मौके पर देशभर से लाखों की संख्या में श्रदालु सादात बाड़ी के पातालेस्वर मंदिर में पहुँच कर चर्मरोगों से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर झाड़ू अर्पित करते है । पातालेस्वर मंदिर परिसर में लगी दुकानों पर प्रसाद की सामग्री के साथ झाड़ू भी बिकती है। महाशिवरात्री पर मंदिर परिसर में विशाल मेला लगता है। जिसके लिए कई दिन पूर्व ही तैयारियां शुरू हो जाती है । ख़ास बात यह है की इस अनूठे शिव मंदिर की प्रबन्धन व्यवस्था के लिए कोई कमेटी या ट्रस्ट नहीं । महाशिवरात्री पर आने वाले लाखों शिव भक्तों के लिए इलाके के शिव भक्त आपसी सहयोग से ही व्यवस्थाएं देखते है। संभल जनपद के बहजोई थाना इलाके के गाँव सादात बाड़ी में भगवान शिव के पातालेस्वर मंदिर में स्थापित शिवलिंग के सन्दर्भ में कहा जाता है। लगभग 100 साल से पहले जंगल में पशु चराने वाले चराबाह बालक शिवलिंग पर घास काटने बाली दरांती की धार तेज किया करते थे। उसी दौरान गाँव में चर्म रोगों से पीड़ित एक वैश्य को यह शिवलिंग स्वप्न में दिखा। स्वप्न में शिवलिंग देखने के बाद वैश्य शिवलिंग की स्थापना के उद्देश्य से जंगल में ग्रामीणों के साथ शिवलिंग को खोदने पहुंचे लेकिन ग्रामीण काफी गहराई तक खुदाई करने के बाबजूद विशाल शिवलिंग की थाह नहीं पा सके। जिसके बाद वैश्य ने भगवान पातालेस्वर के नाम से जंगल में शिव मन्दिर का निर्माण करा दिया। कहा जाता है की मंदिर के निर्माण के बाद चरम रोगों से पीड़ित वैश्य के चर्म रोग चमत्कारिक रूप से खत्म हो गए। वैश्य के चरम रोगों से मुक्ति के बाद चर्मरोगों से पीड़ित लोग भारी संख्या में मंदिर पहंचने लगे।

[# ये युवक रोज खा जाता है छिपकली और बिच्छू]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-devotees pay sweep lord Shiva in sambhal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: devotees, pay, sweep, lord shiva, sambhal , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sambhal news, sambhal news in hindi, real time sambhal city news, real time news, sambhal news khas khabar, sambhal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved