• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्रिकेट टीम में सलेक्शन के लिए की अश्लील मांग

demand for in team selection - Ajmer News in Hindi

अजमेर। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में वुमन क्रिकेट टीम में सलेक्शन को लेकर चयनकर्ता की ओर से अश्लील मांग करने की बात सामने आई है। एमडीएस यूनिवर्सिटी में इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के लिए टीम का सलेक्शन किया गया है। ये वुमन क्रिकेट टीम इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के लिए भोपाल जानी थी। जिसमें एक महिला क्रिकेटर ने सलेक्टर पर आरोप लगाया है कि सलेक्टर ने पीड़ित लड़की को दूसरी लड़की से सेटिंग कराने की मांग की और ऐसा नहीं करने पर सलेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बिना ट्रायल के अनुभवहीन खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। जबकि अनुभवी खिलाड़ियों केा टीम ने बाहर रखा गया है। पीड़िता ने कहा कि उसने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर से भी शिकायत की। एमडीएसयू के स्पोर्ट्स बोर्ड के कुलसचिव दिग्विजय सिंह ने बताया कि इस शिकायत पर प्रशासन ने एक टीम गठित की है। जिसकी जांच की जा रही है। वहीं सलेक्टर दीपेंद्र का कहना है कि वुमन क्रिकेट टीम का ट्रायल हुआ है। इसके बाद ही टीम बनाई गई है और अश्लील मैसेज की कहानी बनाई गई है। मैनें इस प्रकार की कोई बात नहीं की है। दूसरी ओर एमडीएसयू के पूर्व अध्यक्ष भगवान सिंह का कहना है कि इस मामले में प्रशासन को कई दिन पहले भी अवगत कराया गया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। हिन्दु विवाह, मुस्लिम निकाह एक साथ, देखिए रोचक तस्वीरें...

यह भी पढ़े

Web Title-demand for in team selection
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer, news, rajasthan, demand, team, selection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved