• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन

Cultural programs were also organized - Karnal News in Hindi

करनाल। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर हरियाणा टूरिज्म विभाग की ओर से हो रहे स्थानीय कर्ण लेक पर हो रहे कार्यक्रम में पर्यटकों का आना जारी है। बुधवार को पर्यटन अधिकारी अनिल तंवर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मंगोलियन चाईनीज, साउथ इंडियन, पानीपत कैटरिंग कॉलेज के छात्रों और रोहतक कैटरिंग कॉलेज के छात्रों के साथ यमुनानगर कैटरिंग कॉलेज के छात्रों ने बैकरी की वैरायटी प्रस्तुत कर प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। उन्होंने बताया कि पर्यटकों ने स्वादिष्ट व्यंजनों की तारीफ की है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करवाने के लिए आग्रह किया है। कार्यक्रम में कन्हैया पब्लिक स्कूल, कमल पब्लिक स्कूल, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। तीन दिवसीय कार्यक्रम में रोजाना कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, फोक डांस प्रतियोगिता, पर्यटन विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए दौड़ आयोजन के साथ पौधारोपण भी कराया जा रहा है। बुधवार को हुए कार्यक्रम के दौरान दिनेश कुमार, संजय दुआ, इंद्र सिंह, शक्तिलाल शर्मा, सतबीर ढिंगड़ा, राकेश मदान, भारतभूषण सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

Web Title-Cultural programs were also organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cultural, programs, organized, karnal, haryana, khaskhabar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved