• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सांस्कृतिक कार्यक्रम से बताए योजनाओं के लाभ

Cultural program outlined schemes - Bundi News in Hindi

बून्दी । बूंदी में चल रहे कजली तीज मेले में भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय कोटा की ओर से शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए आमजन को केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।आमजन को योजनाओं को जानकारी मुहैया करवाकर लाभ उठाने के उद्देश्य से मेले में क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय ने स्टॉल लगाकर केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा गतिविधियों की व्यापक जानकारी दी। इस दौरान सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगता का आयोजन किया गया। इसमें विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। स्कूली बच्चों से पूछे प्रश्न, बांटे पुरस्कार क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय की ओर से मेले में स्कूली बच्चों के लिए खेल और स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। खेल और स्वास्थ्य से संबंधी प्रश्नों के सही जवाब देने वाले विजेता बच्चों को इंटेक बूंदी के सचिव राजकुमार दाधीच ने पुरस्कृत किया। क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय कोटा के सहायक निदेशक अनुराग वाजपेयी ने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से आमजन हितार्थ संचालित मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना, स्किल इण्डिया, स्वच्छ भारत मिशन और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की व्यापक जानकारी दी जा रही है, ताकि इनका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। इसके अलावा क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय द्वारा मेले में गीत और नाटक प्रभाग के कलाकारों द्वारा प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुतियां दी जा रही है।

यह भी पढ़े

Web Title-Cultural program outlined schemes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cultural program outlined schemes, bundi, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved