• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्रिकेट प्रतियोगिता में धांधली का आरोप, कलेक्टर निवास का घेराव

Cricket alleged rigging, collector residence siege - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। यहां चल रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हुई धांधली और अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच करने को लेकर आज चूरू टीम के नाबालिग खिलाड़ियों ने जिला कलेक्टर शुचि त्यागी के निवास का घेराव कर जम कर जम कर हंगामा किया। खिलाडी अपने-अपने गले में माला डाल कर जिला कलेक्टर के निवास के मुख्य द्वार पर बैठ गए और सिस्टम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, लेकिन जिला कलक्टर ने निवास से बाहर निकल कर खिलाड़ियों से मिलने की जहमत तक नहीं उठाई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को बुलाना पड़ा।.सूचना पर पहुंची निहालगंज पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नाबालिग खिलाड़ियों को कलेक्टर के निवास के मुख्य द्वार से उन्हें जबरन उठा कर पुलिस थाने ले गई.उसके बाद पुलिस ने नाबालिगों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। जहां पर नाबालिगों ने पुलिस पर जबरन उठा कर मारपीट का आरोप लगाया। मामले को देखते हुए बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को नाबालिगों को छोड़ने के आदेश दिए हैं.
मामला यूं हैं कि धौलपुर जिले में चल रही 61वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक 19 वर्षीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता पर सवाल उठने लगे हैं। एक तरफ कमेटी द्वारा रातो-रात मैचो के प्लान (डॉक शीट) बदल दी गई। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को अजमेर से हारने के बाद चूरू के खिलाड़ियों ने कमेटी पर अनदेखी करने का आरोप लगाया हैं.प्रतियोगिता में हुई धांधली और अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच करने को लेकर चूरू टीम के खिलाड़ियों ने जिला शिक्षा अधिकारी और एडीएम से मुलाक़ात कर दोषियों के खिलाफ अनुशानात्मक कार्रवाई के साथ चूरू टीम को पुनः प्रतियोगिता में सम्मलित करने की मांग की हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि अजमेर के ओवरएज खिलाड़ियों से उन्हें हारना पड़ा। सुनवाई होने पर और मैच हारने के बाद खिलाड़ियों ने शुक्रवार की देर शाम को डीईओ माध्यमिक मुकेश कुमार शर्मा से शिकायत की लेकिन डीईओ ने भी खिलाड़ियों से समझाइश कर उन्हें रवाना कर दिया।

यह भी पढ़े

Web Title-Cricket alleged rigging, collector residence siege
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cricket alleged rigging, collector residence siege, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved