• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गौ संरक्षण कानून को हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती

Cow protection laws challenge in Haryana High Court - Chandigarh News in Hindi

हरियाणा। राज्य में गौ हत्या रोकने और गोवंश संरक्षण के लिए लाए गए कानून गौ संरक्षण एवं संवद्र्वन अधिनियम 2015 को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका के जरिए चुनौती दी गई है। सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट ने याचिककर्ता को इस मामले में कुछ और जानकारी पेश करने के आदेश देते हुए सुनवाई 26 अगस्त तक स्थगित कर दी है। क्या है याचिका में याचिकाकर्ता का आरोप है कि हरियाणा सरकार ने जो कानून बनाया है, वह आम लोगों के मूलभूत अधिकारों का हनन करता है। क्योंकि, अधिनियम के तहत राज्य में बीफ खाने पर रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं मामले में दोषी व्यक्ति को 10 साल की कैद और एक लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान है। याचिका में यह भी कहा गया है कि अधिनियम के कारण राज्य में लोग बेरोजगार हो गए हैं। इससे राज्य को 5000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो रहा है। याचिकाकर्ता का ये भी कहना है कि हरियाणा सरकार का ये अधिनियम मौलिक अधिकारों की धारा 21 का उल्लंघन करता है । जिसमें नागरिकों अपना भोजन खाने का अधिकार है।

यह भी पढ़े

Web Title-Cow protection laws challenge in Haryana High Court
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cow protection laws, haryana high court, 26 auguest , hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved