• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 भूखण्ड 180 दिवस के लिए सीज

Corporations big action, 4 plot Seal - Jaipur News in Hindi

जयपुर । नगर निगम जयपुर के विद्याधर नगर जोन के अधिकारियों ने शुक्रवार को जोनल क्षेत्र में चार स्थानों पर बिना इजाजत/ सेटबेक उल्लघंन के कारण सीज किये एवं एक स्थान से राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। आयुक्त हेमन्त कुमार गेरा ने बताया कि विद्याधर नगर जोन में भूखण्ड संख्या 21-22 आर.के. नगर अरविन्द हॉस्पिटल के पीछे निवारू रोड झोटवाड़ा में बिना इजाजत निर्माण करने पर उक्त भूखण्ड को 180 दिवस के लिए सीज कर दिया गया। दूसरी कार्रवाई भूखण्ड संख्या 71-72 रघुनाथपुरी मैन कालवाड़ रोड झोटवाड़ा में बिना इजाजत निर्माण करने पर उक्त भूखण्ड को भी 180 दिवस के लिए सीज कर दिया गया। इसके साथ भूखण्ड संख्या 50 मारूति कॉलोनी मुरलीपुरा में सैटबेक उल्लंघन करने पर उक्त भवन को 180 दिवस के लिए सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि भूखण्ड संख्या 58-ए, भवानी नगर-ख, सीकर रोड में बिना इजाजत निर्माण कार्य करवाये जाने व कोर्ट अवमानना करने पर उक्त भूखण्ड को 180 दिवस के लिए सीज कर दिया गया। इसके साथ ही अमानीशाह नाला शास्त्रीनगर में लगभग 200 वर्गगज सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया।

यह भी पढ़े

Web Title-Corporations big action, 4 plot Seal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: corporations big action, 4 plot seal in jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved