• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीसीसी उपाध्यक्ष ने साधा राज्य सरकार पर निशाना

congress took a dig at the government - Jaipur News in Hindi

जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरपर्सन डॉ. अर्चना शर्मा शनिवार को जयपुर के ज्योति नगर पर बेरोजगार एईएन-जेईएन द्वारा आयोजित धरने पर पहुँची। डॉ. शर्मा ने धरनार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह बडा दुर्भाग्य है कि सरकार द्वारा विद्युत विभाग में एईएन-जेईएन भर्ती के लिए जो सिलेबस जारी किया गया है वो पूरी तरह से नॉन-टेक्निकल है। साथ ही परीक्षा केन्द्र भी राज्य से बाहर निर्धारित किये गये है जो परीक्षार्थियों के लिए दुविधा का कारण है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने टेक्निकल संकाय में अपनी शिक्षा पूरी की है, वे पटवारी भर्ती जैसे सिलेबस द्वारा किस प्रकार से परीक्षा दे पायेंगे और टेक्निकल काम के लिए इस सिलेबस का क्या औचित्य है, बड़ा प्रश्न है। उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह है कि सरकार की इस भर्ती में अरुचि है क्योंकि सरकार विद्युत व्यवस्था का निजीकरण करना चाहती है।

यह भी पढ़े

Web Title-congress took a dig at the government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr- archana sharma, rajasthan congress, jaipur hindi news, rajasthan news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved