• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चूरू: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी

congress protests against cow death in hingoniya - Churu News in Hindi

चूरू। कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर गाय बचाओ पैदल मार्च निकाला। यह पैदल मार्च इन्द्रमणी पार्क से कलक्ट्रेट तक निकाला गया। इसमें कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्यसभा सांसद नरेन्द्र बुडानिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने नाम तो गोरक्षा दिया, लेकिन गोरक्षा के बजाय गायों को बाहर निकाल दिया। आज गायों के चारे, पानी तथा दवा की व्यवस्था चौपट हो चुकी है। बुडानिया ने कहा कि मैंने यह मुद्दा राज्यसभा में भी उठाया है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने कहा कि गाय बचाओ पैदल मार्च आज सांकेतिक था। अगर सरकार ने गायों की रक्षा के लिए कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस फिर से सडक़ों पर उतरेगी ओर प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़े

Web Title-congress protests against cow death in hingoniya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, protest, against, cow, death, hingoniya, churu, rsajasthan, india, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved