• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च, जमकर की नारेबाजी

Congress protest against note ban in bundi - Bundi News in Hindi

बूंदी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद खिलाड़ीलाल बैरवा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नोटबंदी के विरोध में यहां जन आक्रोश मार्च निकाला। कांग्रेसजन केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चौगान गेट इंद्रा मार्केट होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। इस दौरान एडीएम के कक्ष में जाने को लेकर कार्यकर्ता मनीष मेवाड़ा की पुलिस से झड़प हो गई एवं धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। बाद में मामला शांत हुआ। प्रभारी खिलाड़ीलाल बैरवा ने इस दौरान कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार पूर्ण रूप से गरीब विरोधी है। इसका मूल प्रमाण इस निर्णय से साफ स्पष्ट हो चुका है। आगामी चुनावों में इसका परिणाम भाजपा को भुगतना होगा। प्रदेश महासचिव पूनम गोयल ने कहा कि नरेंद्र मोदी पूरे देश की जनता को अपने झांसों में लेकर सत्ता में आए हंै और अब नोटबन्दी के फैसले से पूरे देश को नरक में धकेल दिया है। पीसीसी सचिव महेश शर्मा दौलतपुरा ने कहा कि यह निर्णय आमजन के लिए जहर पीने जैसा है। जिलाध्यक्ष सी.एल. प्रेमी ने कहा कि नोटबंदी का फैसला बिना सोचे-समझे बिना किसी योजना के लिया गया है। इससे आमजन त्रस्त है। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा कि इस निर्णय से गरीब व काश्तकार धक्के खा रहा है। पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा ने भी भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की। कांग्रेस के मार्च में पीसीसी सचिव भारत शर्मा, पीसीसी सदस्य नवेद केसर लखपति, उपसभापति हिना अगवान, नेता प्रतिपक्ष लोकेश ठाकुर, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, पूर्व सभापति सदाकत अली, डीसीसी महामंत्री सत्येश शर्मा, लटूर भाई, डीसीसी उपाध्यक्ष नरेंद्र पुरी, नरेंद्र सिंह राणावत, ब्लॉक अध्यक्ष सहाबुद्दीन जेड, संजय तम्बोली, लतीफ खान, हिंडोली प्रधान ममता गुर्जर, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह हाड़ा, अजीज खान, चौथमल मीणा, मोडुलाल वर्मा, युवा नेता जितेंद्र, चर्मेश शर्मा, जिपस रामावतार शर्मा, मुरली मीणा, महेश दाधीच, पंसस नन्दकिशोर रावल, पार्षद टीकम जैन, मोहम्मद रऊफ , हरीश कपूर, नीलोफर, मनोज मीणा, सेवादल मुख्य संगठक राजकुमार सैनी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चेतराम मीणा, रिंकू पठान, रामफूल मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...

यह भी पढ़े

Web Title-Congress protest against note ban in bundi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, protest, against, note ban, bundi, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved