• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कांग्रेस का मीडिया पैनल बदला,पढ़ें पूरी लिस्ट

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रभारी उ0प्र0 गुलाम नबी आजाद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद की स्वीकृति से आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग का पुनर्गठन किया गया है।यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के निवर्तमान वाइस चेयरमैन वीरेन्द्र मदान ने बताया कि पुनर्गठित मीडिया विभाग की संलग्न सूची के मुताबिक थिंक टैंक में पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी के नेतृत्व में अन्य सात साथियों को शामिल किया गया हैं। इसके साथ ही मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी पी0एल0 पुनिया, सलमान खुर्शीद एवं डॉ0 निर्मल खत्री जी को सौंपी गयी है तथा प्रवक्ता की जिम्मेदारी सत्यदेव त्रिपाठी सहित 11 साथियों को व मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी सतीश राय सहित 11 साथियों को सौंपा गया है। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ उपाध्यक्षगण, उ0प्र0 से पूर्व केन्द्रीय मंत्री, प्रचार एवं समन्वय समिति के चेयरमैन, मुख्य प्रवक्ता एवं प्रवक्तागण भी इलेक्ट्रानिक चैनलों की परिचर्चा में पार्टी का पक्ष रखेंगे।

यह भी पढ़े

Web Title-Congress changed the media panel, read the complete list
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress changed the media panel, read the complete list, congress, media panel, complete list, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved