• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बैंक के बाहर सिपाही ने चलाई गोली, जवाब में महिलाओं ने चप्पलें

clash between head constable and local womens in bulandsahar - Bulandshahr News in Hindi

बुलंदशहर। नोटबंदी के बाद यूपी में हालात कुछ ज्यादा ही खराब है। इसकी एक बानगी बुलंदशहर में देखने को मिली। एक बैंक के बाहर हंगामा खड़ा हो गया। बुलंदशहर से 70 किलोमीटर दूर पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा के बाहर लोगों की लाइन लगी हुई थी। भीड़ में कुछ महिलाओं की बहस एक हेड कॉन्स्टेबल से हो गई, जिसने लोगों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की थी। हेड कॉन्स्टेबल और महिलाओं के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया जिसके चलते दूसरे पुलिसवाले और बैंककर्मी मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान एक औरत ने कॉन्स्टेबल जसवीर सिंह को थप्पड़ मार दिया जिसने पलटकर महिला को भी एक चांटा मार दिया। बाद में इस कॉन्स्टेबल ने हवा में फायरिंग भी की लेकिन इसके बावजूद महिलाएं नहीं रुकीं और पुलिसवाले की चप्पलों से धुनाई कर दी।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि गांववालों से बात करके हालात को शांत करने की कोशिश की जा रही है। इस बीच हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।
[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

यह भी पढ़े

Web Title-clash between head constable and local womens in bulandsahar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: clash, between, head constable, local, womens, bulandsahar, outside bank, pnb, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bulandshahr news, bulandshahr news in hindi, real time bulandshahr city news, bulandshahr news khas khabar, bulandshahr news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved