• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चाईनीज सामान का विरोध, एबीवीपी ने भराए संक्लप पत्र

Chinese goods resist, ABVP filled Resolution - Jalore News in Hindi

जालौर । पाकिस्तान को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले चीन के सामान की भारत में खरीददारी बंद करने पर देशभर में चर्चा छीड़ी हुई है। इस बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चाइनीज सामान की खरीददारी बंद करने को लेकर जागरुकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत एबीवीपी लोगों से शपथ पत्र भरवाएगी। एबीवीपी जिला संयोजक मुकेश राजपुरोहित ने बताया कि राष्ट्र हित में जिले में 10000 शपथ पत्र भरवाए जाएंगे। इसके तहत सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जालोर से अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान युवाओं से शपथ पत्र भरवाए गए। उन्होंने बताया कि इस दीपावली पर कोई भी चाइनीज़ सामान नहीं खरीदने के लिए शपथ दिलाई जाएगी। चाहे वह सामान भारतीय सामान की तुलना में कितना ही सस्ता क्यों न हो। क्योंकि वर्तमान में चीन की ओर से पाकिस्तान को सहयोग किया जा रहा है। लिहाजा, चीन में देशवासियों का एक रुपया भी नहीं जाना चाहिए। इसके लिए हर व्यक्ति को परिवार व मित्रों के साथ इसके लिए पहल करनी होगी।

यह भी पढ़े

Web Title-Chinese goods resist, ABVP filled Resolution
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chinese, goods, resist, abvp, filled , resolution, jalore, rajsthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jalore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved