• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चीनी सामान के विरोध में निकाली रैली

Chinese goods in protest rally out - Faridabad News in Hindi

फरीदाबाद । पाक और उसका साथ दे रहे चाइना को सबक सिखाने के लिए युवा आगाज छात्र संगठन की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान रैली में संगठन कार्यकर्ताओं ने पाक के खिलाफ नारेबाजी की और उसका साथ दे रहे चीन के बने सामान का बहिष्कार करने की अपील की। साथ ही हिन्दुस्तान में कमाने और खाने वाले पाक कलाकारों की ओर से पाकिस्तान का गुणगान करने पर उन्हें भारत से बाहर निकालने की वकालत भी की। छात्रों का मानना है कि दोनो देशों को सबक सिखाने के लिए केवल युद्ध ही एक मात्र विकल्प नहीं है। आर्थिक रूप से कमजोर करके भी पाक और उसका साथ दे रहे चाइना को सबक सिखाया जा सकता है। संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से नेहरू काॅलेज से सेक्टर 16 के मार्केट तक विरोध रैली निकाली गई। जिसमें सैंकड़ों छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पूजा देशवाल, नेहा शर्मा, चंचल अत्री, अनुराग पांडे, विष्णु कुमार, संदीप चैहान, शुभम सिंह, पंकज, अजीत सिंह, दिनेश रावत, लालाराम, राहुल, निशांत, प्रवीन, संगीता, सोनियां, काजल, रूची, दीक्षा, निशा, हेमा, खुशबू, जावेद, कृष्ण जाखड़, और विक्ररांत सहित सैंकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

Web Title-Chinese goods in protest rally out
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chinese, goods, protest, rally, out, faridabad, haryana, khaskhabar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, faridabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved