• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्यामनगर में चाइल्डलाइन का ओपन हाउस आयोजित

Childline open House held in Shyamnagar. - Kangra News in Hindi

धर्मशाला (कांगड़ा)। चाइल्डलाइन कांगड़ा द्वारा इंडियन स्कॉलर पब्लिक स्कूल श्यामनगर में ओपन हाउस का आयोजन किया गया,जिसमें बच्चों को चाइल्डलाइन 1098 एवं विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। चाइल्डलाइन कांगड़ा के निदेशक रमेश मस्ताना ने बताया कि जिला भर में 1098 का प्रचार-प्रसार करने के लिए सभी सरकारी विभागों की सहायता से कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न सामुदायिक संगठनों एवं मीडिया का भी भरपूर सहयोग लिया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की मुसीबत में फंसे बच्चों को सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में अध्यापकों व अभिभावकों को भी कई प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर उन्हें बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है। इस दौरान चाइल्डलाइन कांगड़ा के समन्वयक मनमोहन सिंह, काउंसलर बलदेव सिंह, टीम सदस्य, अनिता, ललिता व सतीश कुमार ने भी अपने विचार सांझा किए। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

यह भी पढ़े

Web Title-Childline open House held in Shyamnagar.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: childline, open house, shyamnagar, dharamshalla news, himachal news in hindi, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved