• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर में घर से अगवा हुई नौ साल की मासूम , बाद में मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पर मिली

child kidnap and resque - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर शहर के मगरा-पूंजला क्षेत्र में सोमवार को घर के आगे से गायब हुई 9 साल की मासूम जोधपुर से 120 किलोमीटर दूर मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पर मिली। पुलिस के मुताबिक घर के बाहर से नौ साल की उर्वशी नाम की लड़की का एक महिला और पुरूष ने अपहरण कर लिया था,लेकिन बाद में बच्ची को रोता देख दोनों अपहरणकर्ता घबरा गए और उर्वशी को मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पर पांच सौ रुपये और नई ड्रेस थमाकर फरार हो गए ।  वहीं.स्टेशन पर रोती हुई उर्वशी को पुलिस ने अपने पास बैठाकर घर वालों को सूचना दी। उर्वशी के पिता सुरेन्द्र परिहार ने बताया कि उनकी नौ वर्षीय पुत्र उर्वशी रोजाना की तरह सोमवार को सुबह भी जल्दी उठ स्कूल जाने के लिए तैयार होकर घर के बाहर खड़ी हो गई। लेकिन स्कूल जाती उससे पहले ही वह घर के बाहर से गायब हो गई । घरवालों ने मासूम उर्वशी की तलाश भी की लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद घबराए परिजनों ने तुरन्त पुलिस से संपर्क साधा। पुलिस ने भी हाथों हाथ सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन उर्वशी का पता नहीं चल पाया। इस बीच लोगों ने उर्वशी के गायब होने की खबर और उसकी फोटो को वाट्सएप्प पर वायरल की लेकिन अब तक उर्वशी की खबर नहीं लगी। इस बीच मेड़ता रोड़ से रेलवे पुलिस का फोन आया और बताया कि उनकी बेटी पुलिस अभिरक्षा में है। इसके बाद परिजनों ने राहत कीसांस ली।

यह भी पढ़े

Web Title-child kidnap and resque
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: child kidnap and resque, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved