• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम के निर्देश पर दौसा के अधीक्षण अभियन्ता को भेजा जैसलमेर

Chief Superintendent Engineer sent Dausa to Jaisalmer - Dausa News in Hindi

दौसा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के निर्देश पर दौसा के अधीक्षण अभियन्ता ए.के. खण्डेलवाल को तुरन्त प्रभाव से जयपुर डिस्काॅम से प्रतिनियुक्ति पर जोधपुर डिस्काॅम भेज दिया गया है। खण्डेलवाल को जैसलमेर अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर बाॅर्डर फ्लड लाईट्स के संचालन और मरम्मत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि दौसा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक के दौरान दौसा विधायक शंकरलाल शर्मा, बांदीकुई विधायक अलका सिंह गुर्जर और महुआ विधायक ओमप्रकाश हुडला ने मुख्यमंत्री को शिकायत की थी कि अधीक्षण अभियन्ता ए.के. खण्डेलवाल मुख्यालय पर नहीं रूककर दौसा से जयपुर अप-डाउन करते हैं और बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं कर रहे हैं। शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अधीक्षण अभियन्ता को तुरन्त हटाने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Superintendent Engineer sent Dausa to Jaisalmer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief, superintendent, engineer, dausa, jaisalmer, jaipur, dausa, rajasthan, khaskhabar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved