• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोलकाता में छाएगी बीकाणा की संस्कृति

Chhaagi Bikana culture in Kolkata - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। कोलकाता में 12 से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय नाट्य समारोह जश्न-ए-रंग में बीकानेर के हास्य नाटक दुलारी बाई का मंचन किया जायेगा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से होने वाले समारोह के दूसरे दिन 13 नंवबर को इस नाटक का मंचन कोलकाता के प्रीटोरिया स्ट्रीट के ज्ञान मंच ओडिटोरियम में होगा। सुधेश व्यास के निर्देशन में होने वाले इस नाटक के अलावा समारोह में भारतीय रंगमंच के प्रसिद्ध निर्देशक त्रिपुरारी शर्मा, सुरेश भारद्वाज, उमा झुनझुनवाला के नाटकों का भी मंचन होगा। समारोह का उद्घाटन प्रसिद्व रंगकर्मी रामगोपाल बजाज द्वारा किया जायेगा। मणि मधुकर के लिखे इस नाटक में राजस्थानी लोककथा के द्वारा बीकानेरी रम्मत, कच्छी घोडी लोक नृत्य, गणगौर गीत, बीकानेरी सावे के विवाह गीत, होली गीत, मांड आखातीज के गीत के साथ साथ लोक संस्कृति, स्थानीय बोली, और परिवेश को समाहित कर संम्पूर्ण प्रदर्शन को हास्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। नाटक मे प्रमुख भूमिकाओं में भगवती स्वामी, सुनील जोशी, नवलकिशोर व्यास, अशोक व्यास, राजशेखर शर्मा, के के रंगा, विकास शर्मा, सुमित मोहिल, जितेन्द्र पुरोहित, अमित सोनी इत्यादि अभिनय करेंगे वही संगीत संयोजन व परिकल्पना राजेन्द्र झुंझ की होगी। प्रदर्शन प्रभारी दिनेश रंगा ने बताया कि दुलारी बाई नाटक का इससे पूर्व भी अल्मोडा, कोलकाता, जयपुर, उदयुपर इलाहाबाद, जोधपुर आदि जगहो परं मंचन किया जा चुका है। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार

यह भी पढ़े

Web Title-Chhaagi Bikana culture in Kolkata
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chhaagi, bikana, culture, kolkata, bikaner, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved