• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चैन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार

Chen Snecing accused arrested - Pratapgarh News in Hindi

प्रतापगढ़। जिले के धरियावद में चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने शातिर आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 20 दिन के अंदर दो वारदातो को अंजाम दिया है। दो दिन पूर्व मंदिर से घर लौट रही महिला के साथ चैन स्नेचिंग की वारदात के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया था। जिसके बाद पुलिस पुलिस ने टीम बनाकर कारवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार दिनाक 06.09.2016 को धरियावद में रात को करीब 9.55 बजे एक महिला मन्दिर से घर आ रही थी रास्ते में अज्ञात मोटरसाईकिल सवार महिला के गले से मंगलसुत्र व चैन छीनकर फरार हो गये। घटना के बाद पीडि़त ने धरियावद थाने में मामला दर्ज करवाया था। लेकिन ने मामले को गंभीरता से नही लिया और कोई कारवाई नहीं की। और दो दिन पूर्व एक और वारदात को अंजाम दे दिया। दिनांक 29.09.2016 को शाम को एक वृद्ध महिला रतन देवी उम्र 65 साल मन्दिर से दर्शन कर वापस घर लौट रही थी तभी घर आते वक्त घर के बाहर अज्ञात बदमाश मोटरसाईकिल सवार रतना देवी के गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गये। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। चैन स्नैचिंग की घटनाओं की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाड़ा व मोतीराम मीणा वृताधिकारी धरियावद के नेतृत्व में पुलिस की एक विषेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा बहुत जल्द ही गोपनीय एवं तकनीकी जानकारी एकत्रित कर गोपनीय एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी थावरचन्द उर्फ सावरीया पिता धनिया मीणा निवासी मानपुर साजनोद फला थाना झल्लारा जिला उदयपुर को जगलावदा से गिरफ्तार कर थाने पर लाया गया। जिससे पुलिस द्वारा सघन पूछताछ की गई तो पूछताछ में उक्त आरोपी ने दिनांक 29.09.2016 को रतन देवी के गले से चैन छीनकर ले जाने की वारदात कबूल की है। आरोपी ने बताया कि उक्त वारदात को मैं ओर मेरा साथी अर्जून मीणा ने पल्सर मोटरसाईकिल का उपयोग कर वारदात को अन्जाम दिया। वारदात में आरोपी थावरा उर्फ सांवरिया का साथी अर्जून मीणा फरार हैं तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाईकिल भी उसके पास हैं। पुलिस द्वारा फरार चल रहे आरोपी की तलाष की जा रही है। दिनांक 06.09.2016 को एक महिला की चैन छीनकर ले जाने की वारदात हुुई है। उक्त वारदात इसी गैंग या अन्य गैंग द्वारा की गई है इसके सम्बन्ध में पुलिस द्वारा हर पहलू पर जांच की जा रही हैं तथा गिरफ्तार आरोपी थावरा से इस सम्बन्ध में सघन पूछताछ की जा रही हैं। आरोपी थावरा से पूछताछ एवं उसके साथी अर्जून मीणा की गिरफ्तारी के बाद अन्य लूट में इनकी संलिप्तता सम्भावित हो सकती हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-Chen Snecing accused arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chen, snecing, accused, arrested, pratapgarh, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, pratapgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved