• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिमला से ठंडा हुआ चंडीगढ़

chandigarh has cooled to shimla - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। सर्दी के मौसम ने समय के साथ अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिसम्बर के मिड में अब रातें ठंडी होने लगी हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है और शहर की रातें शिमला से भी अधिक ठंडी है। लेकिन मौसम अभी शुष्क बना रहेगा। दिन और रात के तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है। इस बीच शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं गुरुवार रात तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। जो इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। शहर के नजदीकी इलाकों में पड़ रहे घने कोहरे के चलते जहां जनजीवन प्रभावित है। वहीं दिन में भी चल रही सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तापमान साफ रह सकता है और सुबह शाम के समय कोहरे का असर देखा जा सकता है। दूसरी ओर शिमला की बात करें तो वहां तापमान 8.6 डिग्री है। जिसे चंडीगढ़ के तापमान ने पीछे छोड़ दिया है। बात करें पिछले दस सालों की तो 30 दिसंबर 2006 को 3.0 डिग्री, 18 दिसंबर 2007 को 3.0 डिग्री, 25 दिसंबर 2008 को 5 डिग्री, 28 दिसंबर 2009 को 3.2 डिग्री, 28 दिसंबर 2010 को 0.8 डिग्री, 24 दिसंबर 2011 को 1.9 डिग्री, 22 दिसंबर 2012 को 3.3 डिग्री, 30 दिसंबर 2013 को 2.8 डिग्री, 24 दिसंबर 2014 को 1.1 डिग्री और 25 दिसंबर 2015 को 2.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

यह भी पढ़े

Web Title-chandigarh has cooled to shimla
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh has cooled to shimla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved