• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शमशान रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों को मिली निजात

Cemetery path encroachment removed - Rajsamand News in Hindi

राजसमंद। गलवा पंचायत के बाघपुरा गांव के लोगों को अब शमशान के रास्ते से होकर जाने में समस्या नहीं होगी। मंगलवार को प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से लोगों द्वारा शमसान के आम रास्ते में कर रखे अतिक्रमण को हटाया गया ,जिससे ग्रामीणों को निजात मिली है। सरदारगढ़ के नायब तहसीलदार छगनलाल रेगर ने बताया कि बाघपुरा गांव के लोगों को लम्बे समय से शमसान के रास्ते में शव को लेक जाने में समस्या हो रही थी लोगों को खड़ी फसलों में होकर शव को ले शमसान में जाना पड़ता था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर सहित उच्च अधिकारियों एंव जनप्रतिनिधियों को की इस पर उच्च अधिकारीयों के आदेशानुसार प्रशासन के कर्मचारीयों ने सतर्कता बरतते हुए ग्रामीणों को आपसी समझाइस कर शमसान का रास्ता खोला गया बताया कि इस रास्ते में प्रशासन ने करीब 3 चार बार पूर्व में अतिक्रमण हटाया था लेकिन कुछ प्रभावशाली ने उस रास्ते पर पुन अतिक्रमण कर दिया अबकी बार प्रशासन ने जेसीबी से थुर की बाड़े हटाई गई और रास्ते में एक तरफ खाई भी बना ली जिससे प्रभावशाली लोग दुबारा अतिक्रमण नहीं कर सकेगे इस रास्ते पर थोड़े दिनों बाद पंचायत द्वारा ग्रेवल सडक़ बना दी जायेगी। प्रशासन ने फीता लेकर रास्ते को नापा गया और सीमांकन के बाद जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया इस दौरान कुछ लोगो में तकरार भी हुई लेकिन प्रशासन ने समझाई करवाई एंव चेतावनी दी गई कि अब शमसान के रास्ते पर कोई अतिक्रमण करेगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान सचिव उमेशसिंह, पटवारी सकाराम, भुअभिलेख निरीक्षक पारसमल बुनकर, उपसरपंच मांगीलाल पुर्बिया, कैलाशचन्द्र शर्मा, किशनलाल जाट, सहायक सचिव नारायण लाल सालवी, केशुलाल कुमावत, आदि कई ग्रामीण मौजुद थे।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

यह भी पढ़े

Web Title-Cemetery path encroachment removed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cemetery, path, encroachment, removed, rajsamnad, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rajsamand news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved