• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय दाल वर्ष

celebrated international pulses year - Kurukshetra News in Hindi

कुरुक्षेत्र। पूरी दुनिया में इस समय अंतरराष्ट्रीय दाल वर्ष का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत दालों को खाद्य में सम्मिलित करने हेतू जनमानस को प्रेरित करना है। क्योंकि दालों के माध्यम से ही हमें पौध आधारित प्रोटीन, एमीनो एसिड, फाइबर, एंटीआॅक्सीडेंट, प्रोटीन और आयरन के साथ पोटेशियम प्राप्त कर सकते हैं। कुरूक्षेत्र में भी इसके तहत कई कार्यक्रमों का आयेाजन किया गया। पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में हुए कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल के मुख्य वैज्ञानिक और भूतपूर्व निदेशक डाॅ. दिनेश कुमार शर्मा ने भी शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने जनसंख्या वृद्धि एवं खाद्य सुरक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य में दालों का महत्व विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने किसानों से कम समय में अधिक उत्पादन देने वाले बीजों को काम में लेने की सलाह दी। जिससे हमारी जरूरतें हम ही पूरी कर सकें और हमें दूसरे देशों से आयात नहीं करना पड़े। इस मौके पर केंद्र में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मोनिका ओपीएस विद्या मन्दिर करनाल, आंचल श्री जयराम लोहिया पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र, मिष्ठी अग्रसेन पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र, रूद्रांश अग्रसेन पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र, मेघन द मिलेनियम स्कूल कुरूक्षेत्र, रमनदीप एंजल पब्लिक स्कूल बराड़ा, त्रिजल अग्रसेन पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र, कुशाग्र अग्रसेन पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र, देवांशु अग्रसेन पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र, प्रत्यक्ष विज्डम वल्र्ड स्कूल कुरूक्षेत्र, हर्षिता संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लाडवा, प्रिया अग्रसेन पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र, किंशुक विज्डम वल्र्ड स्कूल कुरूक्षेत्र, निधि अग्रसेन पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र, अर्चित अग्रसेन पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र, जतिन महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र, याशमिन स्प्रिंग डैल पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र और सुकृत गर्ग श्री जयराम लोहिया पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र ने शिरकत की। यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं क़दम ? आप भी पढ़ें यह भी पढ़े :शिक्षा राज्यमंत्री के सामने महिला को घसीटा

यह भी पढ़े

Web Title-celebrated international pulses year
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: celebrated, international, pulses, year, kurushetra, haryana, news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved