• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवैध रूप से पटाखे बेचते पकड़ा

Caught selling illegal firecrackers - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। जंक्शन पुलिस ने एक जने को अवैध रूप से पटाखा बेचने पर विस्फोटक अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति से भारी मात्रा में विस्फोटक पटाखे भी जब्त किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना के सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश मय पुलिस टीम रविवार की सायं गश्त पर थे। दौराने गश्त जब वे श्रीगंगानगर रोड पर अग्रसेन चौक के नजदीक स्थित डेरा सांसियान के पास पहुंचे तो वहां एक जना डेरा की खाली जमीन पर चद्दर बिछाकर पटाखों की बिक्री कर रहा था। पुलिस ने पूछताछ की तो उसके पास से विस्फोटक पटाखे बेचने संबंधी कोई लाइसेंस नहीं मिला। इस पर पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मौके से पटाखे व आतिशबाजियों के अलावा अन्य सामग्री जब्त कर श्योपतराम (50) पुत्र आशुराम सिंधी निवासी वार्ड नम्बर 13, मक्कासर को गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में पुलिस ने श्योपतराम के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 5/9 बी के अलावा भादंसं की धारा 286 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ? यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े

Web Title-Caught selling illegal firecrackers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: caught, selling, illegal, firecrackers, hanumangarh, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved