• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चोरों से पूछताछ के बाद पकड़े और चोर

भीलवाड़ा। सुभाषनगर पुलिस की गिरफ्त में आए चोरों से पूछताछ में वाहन चोरी में लिप्त अन्य चोरों के खुलासे हो रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को दो और युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी की 11 बाइकें बरामद की है। सुभाषनगर सब इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह राजावत ने कहा कि चोरों की लिंक सूचना के आधार पर शुक्रवार को गायत्री आश्रम से बड़ा गुड्डा (भिणाय) निवासी घीसु पुत्र लादू गुर्जर को तथा बालाबाड़ी चौराहे से कानिया निवासी शराफत पुत्र कुतुबुद्दीन रंगरेज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी घीसू के कब्जे से एक साल पूर्व बस स्टैंड से चोरी गई बाइक, जबकि शराफत से अजमेर रोड से मार्च माह में चोरी हुई बाइक बरामद की गई। साथ ही शराफत की सूचना पर रामगढ़ चौराहे पर स्थित उसकी परचूनी दुकान से चोरी की 9 और बाइकें बरामद की गईं। उनसे पूछताछ में सामने आया कि घीसू बाइक चोरी कर शराफत को बेच रहा था। वहीं कुछ बाइकें शराफत ने भी चुराई हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-caught after questioning thieves from thieves
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: caught, questioning, thieves, bhilwara, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved