• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नर्सिंग हॉस्टल में घुसा सांप, बाल-बाल बची नर्सिंग प्रशिक्षु

came Viper in nursing hostel, narrowly survived nursing intern - Tonk News in Hindi

टोंक। जिला मुख्यालय के सआदत अस्पताल प्रांगण स्थित रेडक्रॉस नर्सिंग हॉस्टल में शुक्रवार रात एक नर्सिंग प्रशिक्षु छात्रा वहां आए इंडियन कॉमन करैत सर्प के दंश से बाल-बाल बच गई। गौरतलब है कि नर्सिंग छात्रा मनीषा चौधरी हॉस्टल के भीतर बाथरूम में घुसी तो उसकी नजर दरवाजे के पीछे छिप कर बैठे करीब चार फीट लंबे काले सांप पर पड़ी। मनीषा बाहर भागी और इस मामले की जानकारी हॉस्टल में रहने वाली अन्य नर्सिंग छात्राओं व नर्सिंग अधीक्षक बन्नालाल चौधरी को दी। मामले की गंभीरता व छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर नर्सिंग प्रशिक्षक राधाकृष्ण सोनी व जयप्रकाश जैन भी हॉस्टल पहुंचे और तुरंत सेव द स्नैक मिशन से जुड़े वन्यजीव प्रेमी मनोज तिवारी को बुलाया गया। मनोज तिवारी ने कुछ ही देर में सांप को पकड़ अपने स्नैक बैग में कैद कर लिया। सांप पकड़े जाने के बाद छात्राओं व नर्सिंग प्रशिक्षकों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...

यह भी पढ़े

Web Title-came Viper in nursing hostel, narrowly survived nursing intern
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: came, viper, nursing, hostel, narrowly, survived, intern, tonk, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved