• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाकिस्तान से आया संदिग्ध मैसेज

came questionable message from Pakistan - Jalore News in Hindi

भीनमाल (जालोर)। उरी आतंकी हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चारों तरफ से घिर चुके पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक से करारा झटका लगा है। ऐसे में भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने भी आतंकियों की किसी भी नापाक हरकत से निबटने के लिए कमर कस रखी है। फिलहाल, खुफिया एजेंसियां हर मामले पर निगाहें रखे हुए हैं। इस बीच, सोमवार को भीनमाल के एक निजी स्कूल मालिक के मोबाइल पर पाकिस्तान से संदिग्ध मैसेज आया है। +923167232922 से आए मैसेज में सामने वाले व्यक्ति ने खुद को उतरप्रदेश के रॉयल माउंट एकेडमी विद्यालय का प्रशंसक बताते हुए स्कूल का फोटो भेजने की मांग की है। मैसेज के नंबर देखते ही इस व्यक्ति ने शीघ्र अपने मित्रों पर परिचितों को जानकारी दी। इस बीच, शहर के लोगों ने पुलिस थाने पहुंचकर थानाधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराया। इस मैसेज के पीछे क्या मकसद है तो खुफिया एजेंसियों की जांच से ही पता चल पाएगा, लेकिन यह मैसेज संदिग्ध जरूर है। जिसमें पाकिस्तान के नागरिक ने उत्तरप्रदेश के स्कूल की फोटो मांगी है।

यह भी पढ़े

Web Title-came questionable message from Pakistan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: came, questionable, message, pakistan, bhinmal, jalore, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jalore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved