• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्टंट कर रहे बीटेक स्टूडेंट की मौत

BTech student killed performing stunts in noida - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा में तेज रफ्तार ने एक स्टूडेंट की जान ले ली। बीटेक स्टूडेंट की सेक्टर-29-30 के डिवाइडिंग रोड पर हुए हादसे में मौत हो गई नोएडा सेक्टर 29 मैं तेज रफ्तार गाड़ी चलाने के चलते एक बी टेक छात्र की गाड़ी पेड़ से टकरा गई जिस हादसे में उसकी मौत हो गई। लगातार तेज रफ्तार का passion लोगों की जान लेता आ रहा है। आप सब देख सकते हैं कि तेज रफ्तार के चलते गाड़ी आउट ऑफ कंट्रोल हो गई और उसके बाद में जाते पेड़ से टकराई साथ ही दिवार पर चढ़ गई गाड़ी की कंडीशन और गाड़ी के अंदर के हालात बता रहे हैं कि गाड़ी किस तरह बेकाबू हुई थी। घटना में जब मौके पर पुलिस पहुंची तब तक 24 साल के शुभम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को उतारा फिर डेड बॉडी को बाहर निकाला गया 24 वर्षीय शुभम नोएडा के सेक्टर 37 में रहता था । स्टंट कर रहे बीटेक स्टूडेंट की सेक्टर-29-30 के डिवाइडिंग रोड पर हुए हादसे में मौत हो गई। इस दौरान कार उसके कंट्रोल से बाहर हो गई। कार एक छोटे पेड़ को उखाड़ती हुई बड़े पेड़ में साइड से टकराई और फिर एक घर की बाउंड्रीवॉल से जा भिड़ी। कार की ड्राइविंग साइड पेड़ से टकराई थी लिहाजा कार चला रहे स्टूडेंट का सिर फट गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची और
डेडबॉडी को कार से निकाला

जब हादसा हुआ तो कार में लगे एयरबैग खुल गए, हालांकि इसका फायदा नहीं हुआ। दरअसल कार ड्राइविंग सीट वाली साइड से पेड़ से टकराई थी। इसके चलते युवक का राइट साइड से सिर, चेहरा और बाजू पूरी तरह क्रश हो गए। साइड से टक्कर होने के कारण एयरबैग के खुलने का फायदा नहीं हुआ। अगर टक्कर आमने-सामने की होती, तो युवक की जान बच जाती।
कार टकराने की जोरदार आवाज हुई तो आसपास रहने वाले लोग बाहर आ गए। लोगों ने देखा कि कार चला रहे युवक के सिर और चेहरे के परखचे उड़ गए थे। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश बाहर निकाली। मृतक की पहचान सेक्टर-37 में रहने वाले 24 साल के शुभम के रूप में हुई है। शुभम ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से बीटेक कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि स्टंट करने के बाद दौरान युवक मोबाइल पर भी किसी से बात कर रहा था।

[# Special: संविधान के खिलाफ है फतवों की राजनीति]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-BTech student killed performing stunts in noida
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: btech student, killed, performing stunts, noida, subaham, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved