• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

ब्राह्मण जाति नहीं, बल्कि ज्ञानपुंज: रामेश्वरानंद

बीकानेर। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में गौड़ सभा भवन में ब्राह्मण समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सागर विद्यापीठ के अधिष्ठाता रामेश्वरानंद पुरोहित ने कहा कि ब्राह्मण जाति नहीं, बल्कि ज्ञानपुंज हैं। जिन्हें भगवान ने समाज में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना लाने के लिए बनाया है। समारोह के अध्यक्षता पूर्व महापौर भवानीशंकर शर्मा ने कहा की समाज को संगठित होकर एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य और ताराचंद सारस्वत एवं छह न्याति ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मोहन लाल जाजड़ा ने अपने सम्बोधन में कहा की समाज के लोगों ने राजनितिक और समाजिक उत्थान में अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम सयोजक और विप्र फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि दीपावली स्नेह मिलन का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सार्थक संवाद स्थापित करना है। इस अवसर पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के देहात अध्यक्ष विश्वनाथ गौड़, पूर्व पार्षद परमानंद ओझा, राजू पारीक, विमल शर्मा, पं. गायत्री प्रसाद, पं. यज्ञ प्रसाद, डॉ. महेश शर्मा, वैद्य शिवकुमार, वैद्य ओमप्रकाश शर्मा, अधिवक्ता जगदीश शर्मा, पूर्व पार्षद गजानन्द शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, कामिनी भोजक, पुष्पा शर्मा, राधा भार्गव, दिनेश ओझा, सपना तिवाड़ी सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन पं. शिवप्रसाद गौड़ ने किया। यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े

Web Title-Brahmin is not caste but light of knowledge: Rameshwaranand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brahmin, caste, light, knowledge, rameshwaranand, bikaner, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved