• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईनामी बदमाश जमूरा उर्फ सिराजुद्दीन गिरफ्तार

bounty punk arrested sirajuddin urf jmura - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। बाड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो हजार रुपए के ईनामी बदमाश जमूरा उर्फ सिराजुद्दीन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश से पुलिस ने एक अवैध देशी कट्टा और एक जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस उप निरीक्षक अमित कुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद अलीगढ रोड पर सैय्यद के पास बड़ी वारदात को करने की फिराक में घूम रहे बदमाश जमूरा को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश जमूरा उर्फ सिराजुद्दीन काफी लंबे अरसे से पुलिस को चकमा दे रहा था। जमूरा के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट और चोरी सहित एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी पर जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से दो हजार का ईनाम भी घोषित था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी है.... यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?

यह भी पढ़े

Web Title-bounty punk arrested sirajuddin urf jmura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur, news, rajasthan, bounty, punk, arrested, sirajuddin, jmura, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved