• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सहकारिता विभाग देगा बॉर्डर पर शुद्ध पेयजल

श्रीगंगानगर । राज्य का सहकारिता विभाग बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ,सेना युद्धाभ्यास के दौरान और सीमावर्ती 50 गांवों में रहने वाले लोगों को अब सिर्फ 50 पैसे में एक लीटर मिनरल वाटर उपलब्ध करवाएगा। प्लांट से मिनरल वाटर खरीदने पर 20 लीटर पानी के कैंपर की दर 10 रुपए तय की गई है। जिसकी शुरुआत श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती गांव और बीएसएफ के लिये हो चुकी है.राज्य सरकार के सहकारिता विभाग ने पानी की किल्लत को दूर करने के लिए सीमावर्ती एरिया में नई योजना की शुरुआत की है । श्रीगंगानगर जिले के बॉर्डर एरिया में प्रयोग के तौर पर शुरू की गयी है.जिले में सहकारिता समिति द्वारा स्थापित प्लांट से बीएसएफ के जवानों से लेकर सीमा से लगे 50 गांवों को फायदा मिलेगा। इससे लगभग 60 से 70 हजार लोग लाभान्वित हो सकेंगे। सहकारी समिति का प्रदेश में यह पहला मिनरल वाटर प्लांट है। इसके अलावा सहकारी समितियां कृषि यंत्र बैंक,सहकारी सुपर बाजार,पशु आहार बिक्री केन्द्र,मॉडल मिनी बैंक एवं सहकारी जिम्नेजियम जैसी सुविधाएं भी शुरू की हैं। समिति ने अभी छोटे स्तर पर मिनरल वाटर प्लांट स्थापित किया है। होम डिलिवरी पर दो रुपए प्रति कैंपर अतिरिक्त खर्च करने होंगे। ऐसे में एक कैंपर के बदले 12 रुपए चुकाने होंगे। यह सुविधा श्रीगंगानगर के 24 एपीडी ग्राम सेवा सहकारी समिति ने शुरू की है। सस्ती दरों पर मिनरल वाटर उपलब्ध कराने के लिए समिति ने 700 लीटर प्रति घंटे की क्षमता वाला प्लांट लगाया है। बीएसएफ के कमाण्डेन्ट रणवीर सिंह ने बताया कि बॉर्डर एरिया में पानी की क्वालिटी काफी खराब है। क्षेत्र में निजी फर्मों अथवा लोगों के द्वारा कई मिनरल वाटर के प्लांट संचालित हो रहे हैं। जो बीस रुपए और इससे अधिक कीमत में बीस लीटर का कैंपर उपलब्ध करवा रहे हैं। सहकारी समिति इससे आधी कीमत में पानी उपलब्ध करवा रही है। वहीँ सहकारिता विभाग के अधिकारियों का कहना है की समिति ने मिनरल वाटर प्लांट लगाया है उसकी लागत 3 लाख 92 हजार आई है।

[# इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Border Cooperation Department will clean water
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shriganga nagar, shriganga nagar hindi news, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved