• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : सडक़ पर बम विस्फोट, 3 घायल

Bomb Blast in Bihar, 3 severely Injured - India News in Hindi

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बम विस्फोट में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।  पुलिस के अनुसार, गोपालपुर गांव निवासी तिलक साह अपने बेटों-संतोष साह और कृष्णा साह के साथ मोटराइकिल से मोहम्मदपुर से अपने घर जा रहे थे, उसी दौरान गोपालपुर गांव के पास रास्ते में बम विस्फोट से तीनों लोग घायल हो गए। गोपालगंज के पुलिस उपाधीक्षक नरेश चंद्र मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि सभी घायलों का इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि इस इलाके में नक्सलवादी गतिविधियां चलती रहती हैं। पिछले दिनों इस क्षेत्र से पुलिस ने एक केन बम भी बरामद किया था। उन्होंने इस घटना के पीछे नक्सलवादियों का हाथ होने से इंकार नहीं किया है। मामले की छानबीन जारी है। (आईएएनएस)

यह भी पढ़े

Web Title-Bomb Blast in Bihar, 3 severely Injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bomb blast in bihar, bihar bomb blast, bihar bomb blast latest update, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved