• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

बोको हराम की चर्चों को गिराने की धमकी

अबुजा। नाइजीरिया के अतिवादी इस्लामिक संगठन बोको हराम के नए नेता ने सभी चर्चों को बम से उड़ाने और ईसाइयों को मारने की धमकी दी है। हालांकि बोको हराम अब तक मस्जिदों और बाजारों पर हमला कर आम मुसलमानों को टारगेट करता रहा है। बोको हराम के इस नए नेता ने इस्लामिक स्टेट ग्रुप के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में यह धमकी दी है। बोको हराम के इस नेता ने कहा कि यहां पश्चिमी देश ईसाइयत फैला रहे हैं। उपकार के नाम पर ये गैर-ईसाई देशों में ईसाइयत फैलाने में जुटे हैं। इस्लामिक स्टेट न्यूजपेपर अल-नाबा में छपे इंटरव्यू का एसआईटीई इंटेलिजेंस ग्रुप ने अनुवाद किया है। इस न्यूजपेपर की पहचान कथित रूप से पश्चिमी अफ्रीकी प्रांत के अबू मुसाब अल-बर्नावी या ‘वाली’ के रूप में है। वाली टाइटल का इस्तेमाल पहले लंबे समय तक बोको हराम के नेता रहे अबु बकर शेकाउ के लिए किया जाता था। रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि फिलहाल अबु बकर का स्टेटस क्या है। हालांकि कुछ दिनों से यह बात हवा में उड़ रही थी कि बोको हराम के नेतृत्व में परिवर्तन किया गया है। बदली रणनीति, अब निशाने पर आए ईसाई

यह भी पढ़े

Web Title-Boko Haram threats, will kill christians and throw down bombs on churchs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: boko haram, kill christians, bombs on churchs, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved