जयपुर। यहां कानोता इलाके में एक महिला की हत्या कर उसका शव बांध के पास फेंक दिया। बांध पर गए मछुआरों ने जब महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। कानोता पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव कब्जे में लिया तो पाया कि उसकी हत्या गला दबा कर की गई है। हत्या करने वाले ने महिला की हत्या कहीं और की है और शव को कानोता बांध के पास फेंक दिया। मामले की जांच कर रहे कानोता थानाधिकारी गौरी शंकर ने बताया कि महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है। कानोता पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र पच्चीस से तीस साल के बीच बताई जा रही है। उसने ग्रामीण कपड़े पहने हैं। उसके एक हाथ पर आरती और नीरज गुदा हुआ है। पुलिस ने महिला के शव को मुर्दाघर में रखवाया है। उसके गले पर कसने के निशान हैं और शरीर पर हल्की चोट भी है। पुलिस का मानना है कि गला दबाने के दौरान उसने संघर्ष भी किया है। आसपास रहने वाले लोगों से पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी जुटाई है लेकिन, पुलिस को सफलता नहीं मिली है। शव मिलने के बाद कानोता पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया और मौके से सबूत उठाए। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने महिला के नाखूनों से सबूत लिए हैं। साथ ही जहां पर उसका शव मिला उसके आसपास भी सबूत जुटाए हैं। फोरेसिंक टीम का भी यही मानना है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है और शव को यहां लाकर ठिकाने लगाया गया है। [@ वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
राजस्थान में पेट्रोलियम डीलर्स की 2 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चतकालीन हड़ताल स्थगित
पीएम मोदी पहुंचे भाजपा मुख्यालय- पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू
अजय माकन बने कांग्रेस के नये कोषाध्यक्ष
Daily Horoscope