• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा की चार्जशीट झूठ हुई तो होगी कार्रवाई : वीरभद्र सिंह

BJP will take action, if the charge sheet lie: Virbhadra Singh - Kangra News in Hindi

धर्मशाला। प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की चार्जशीट अगर झूठी हुई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा भाजपा की चार्जशीट एक षडय़ंत्र है तथा प्रदेश में जब प्रेम कुमार दो बार मुख्यमंत्री रहे तो उन्होंने मेरे उपर फोजदारी का मुकदमें बनाए, जिनका हमने अदालत में बाखूबी सामना किया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने कुछ भी गलत किया तो उनके उपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टाचार के आरापों से नहीं डरते किसी में हिम्मत है तो वे सच साबित कर के दिखाए। उन्होंने कहा कि सदन में पहले इस प्रकार के शोरशराबे नहीं होते थे मगर धूमल की यह खासियत बन चुकी है तथा धूमल ने ही इस मार्ग को चुना है। उन्होंने कहा हंगामें से प्रजातंत्र मजबूत नहीं होता। कुल्लू में पकड़े गए संदिग्ध आईएसआईएस आबिज खान को लेकर वीरभद्र सिंह ने कहा कि संदिग्ध बंजार की एक छोटी सी चर्च में रह रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक पर्यटन क्षेत्र है तथा यहां आने वाले हर आदमी से पूछताछ तो नहीं की जा सकती, मगर अगर पुलिस को किसी पर शक हो तो उसे छोड़ा भी नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए संदिग्ध को जांच एजेंसी के हवाला किया गया है । धर्मशाला में होने वाली रैली को लेकर वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस रैली में राहुल गांधी आ रहे हें तथा जब कोई राष्ट्रीय नेता रैली मे आता है तो उसका प्रभाव भी पड़ता है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने चार वर्षों में प्रदेश में चहुमुखी विकास किया है तथा चार वर्षों में कांग्रेस सरकार ने 50 हजार लोगों को रोजगार मुहैया करवाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई मेडिकल कालेज स्थापित किए जा रहे हैं तथा जरुरत पडी तो और मेडिकल कालेजों को स्थपि किया जाएगा।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

यह भी पढ़े

Web Title-BJP will take action, if the charge sheet lie: Virbhadra Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, take, action, charge, sheet, lie, kangra news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kangra news, kangra news in hindi, real time kangra city news, real time news, kangra news khas khabar, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved