• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा सरकार के जश्र में आमजन नदारद : पायलट

BJP government  common missing - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री द्वारा बेरोजगारों व युवाओं के किए गए अपमान की कड़े शब्दों में निंदा की है। पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार अपने तीन वर्ष की वर्षगांठ को जश्नपूर्वक मनाने में सरकारी संसाधनों का दुरूपयोग कर रही है। सरकार की वादाखिलाफी व जनता के प्रति बरती गई अनदेखी के परिणामस्वरूप उक्त सभी सरकारी कार्यक्रमों में जनता की भागीदारी शून्य है। उन्होंने कहा कि गत् दिनों से आयोजित कार्यक्रमों में अधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर भाजपा सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने का असफल प्रयास कर रही है, समारोह स्थल पर खाली कुर्सियां व समारोह स्थल के बाहर जनता द्वारा प्रदर्शित किया जा रहा आक्रोश बताता है कि सरकार पूरी तरह से जनाकांक्षा पर खरी उतरने में विफल रही है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को सीकर में आयोजित सभा में बेरोजगारों द्वारा अपने अधिकार की मांग रखे जाने पर उनके प्रति जिस प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी की गई है वह उनके पद की गरिमा के खिलाफ होने के साथ ही भाजपा सरकार की युवाओं के प्रति संवेदनहीन सोच का परिचायक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन जनता का वह शस्त्र है जो जनता द्वारा सत्ता में बैठे लोगों से अपने अधिकार मांगने के लिए संविधान द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बहुत ही खेदपूर्ण है कि संविधान की शपथ लेकर सत्ता में बैठे भाजपा के लोग जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर उनके प्रति अशोभनीय टिप्पणियां कर रहे है।

[@ सैंकड़ों सालों से सीना ताने खड़ा है सोनार]

यह भी पढ़े

Web Title-BJP government common missing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: celebration, bjp , government, common, missing, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved