• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विकास कार्यों से वंचित हैं नगर निगम के 60 वार्ड : सुनीता गौड़

बीकानेर। शहर जिला महिला कांग्रेस की मासिक बैठक रविवार को खतुरिया कॉलोनी में हुई। शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि भाजपा शासन के तीन वर्ष बाद भी जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के 60 वार्ड आज भी विकास कार्यों से वंचित हैं। खतुरिया कॉलोनी में केंद्रीय मंत्री और संसदीय सचिव कानिवास स्थान होने के बाद भी खतुरिया कॉलोनी और शिव बाड़ी, जय नारायण व्यास कॉलोनी में सडक़, सीवरेज, नालियां, रोड लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के बीच लाना होगा। वार्ड स्तर और ब्लॉक स्तर पर समस्याओं को चिह्नित कर जिला प्रशासन के समक्ष रखा जाए। महिला कांग्रेस को ब्लॉक और वार्ड स्तर पर मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन में सक्रिय और कार्य करने वाली महिलाओं को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे ब्लॉक और वार्ड स्तर पर महिला संगठन को मजबूत करो। पूर्व पार्षद शिवरी चौधरी और पूर्व पार्षद कमला विश्नोई ने कहा कि वार्ड नं.-41 व 42 में लंबे समय से मूलभुत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि 7 दिन में विकास कार्य शुरू नहीं हुए तो नगर निगम प्रशासन का घेराव किया जाएगा।



यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार

यह भी पढ़े

Web Title-bikaner news : 60 municipal wards are deprived of development: Sunita Gaur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner news, 60municipal, wards, deprived, development, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved